Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

सोहराब गेट बस अड्डा जल्द होगा लोहियानगर शिफ्ट

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 3 views
सोहराब गेट बस अड्डा जल्द होगा लोहियानगर शिफ्ट
सोहराब गेट बस अड्डा जल्द होगा लोहियानगर शिफ्ट गढ़ रोड के जाम से मिलेगी बड़ी राहत मेरठ, 19 अगस्त। शहर के प्रमुख सोहराब गेट बस अड्डे को जल्द ही हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर के अस्थायी बस अड्डे पर शिफ्ट किया जाएगा। शिफ्टिंग की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन तैयारियों को देखते हुए रक्षाबंधन के बाद इसके शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। बस अड्डा स्थानांतरित होने से गढ़ रोड पर रोजाना लगने वाले जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में सोहराब गेट बस अड्डे से बसों का संचालन सड़क से होने के कारण गढ़ रोड पर यातायात प्रभावित रहता है। बसों के सड़क पर खड़े होकर सवारियां बैठाने और अड्डे के सामने कट से बसों के मुड़ने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोहियानगर में तैयार हो रहा अस्थायी बस अड्डा हापुड़ रोड पर बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने करीब 9700 वर्ग मीटर भूमि पर अस्थायी बस अड्डा तैयार किया जा रहा है। परिवहन निगम ने यह भूमि विकास प्राधिकरण से लीज पर ली है। यहां बसों के खड़े होने के लिए खड़ंजा बिछाया गया है और यात्रियों के लिए शेड भी तैयार किया गया है। बसों के प्रवेश और निकास के रास्ते भी बनाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक अस्थायी बस अड्डे पर पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में अधूरी तैयारियों के बीच बस अड्डा शुरू होने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूरी बढ़ने से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी सोहराब गेट से बस अड्डा लोहियानगर पहुंचने के बाद शहर के कई हिस्सों के यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। गंगानगर, मवाना रोड, कंकरखेड़ा, रुड़की रोड और दिल्ली रोड की कॉलोनियों में रहने वाले यात्रियों को मुरादाबाद, लखनऊ, अलीगढ़ और आगरा रूट की बसें पकड़ने के लिए करीब 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ सकता है। इससे यात्रियों को समय के साथ ई-रिक्शा या ऑटो का अतिरिक्त किराया भी खर्च करना पड़ेगा। 205 रोडवेज और 51 अनुबंधित बसों का होगा संचालन वर्तमान सोहराब गेट बस अड्डे से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 205 बसों और करीब 51 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। सोहराब गेट बस अड्डे का नए सिरे से निर्माण प्रस्तावित है। नए बस अड्डे का निर्माण पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी कुंतारी बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। निर्माण शुरू कराने के लिए ही वर्तमान बस अड्डे को अस्थायी परिसर में स्थानांतरित करने की तैयारी है। वर्कशॉप मेरठ डिपो में होगी शिफ्ट परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, लोहियानगर स्थित अस्थायी अड्डे से बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि सोहराब गेट डिपो की वर्कशॉप को मेरठ डिपो परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने पिछले सप्ताह वर्चुअल बैठक में स्थानीय अधिकारियों को गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डे को खाली कर अस्थायी परिसर से बस संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद लोहियानगर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan