crime
सीएफएल बदलते समय करंट लगने से मौत:सुदामा नगर निवासी युवक की छत पर हुआ हादसा; अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में करंट लगने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे अपने घर की छत पर सीएफएल (CFL) बल्ब बदल रहे थे। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। होल्डर से लगा करंट, पत्नी ने देखा सुदामा नगर निवासी कपिल (52), पिता विष्णुकांत पाल, शुक्रवार दोपहर अपने घर की छत पर सीएफएल बदलने गए थे। इस दौरान होल्डर से उन्हें जोरदार करंट लग गया। आवाज सुनकर जब उनकी पत्नी छत पर पहुंचीं, तो कपिल बेसुध पड़े थे। उन्होंने तुरंत अपने जेठ अखिलेश और बच्चों को जानकारी दी। दवा कंपनी में कार्यरत थे कपिल परिजन तुरंत कपिल को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक कपिल पीथमपुर स्थित एक निजी दवा कंपनी में काम करते थे। उनके परिवार में माता-पिता, दो बच्चे और भाई का परिवार साथ रहता है। फिलहाल अन्नपूर्णा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar