top
साबरमती से देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1,472 करोड़ रुपये की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया और रेलवे लोको इंजन के रखरखाव के लिए 700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार WAG-12 मेंटेनेंस शेड का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि LNG से चलने वाली ट्रेन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। The post साबरमती से देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी appeared first on टेन न्यूज हिंदी .
Read full article on टेन न्यूज हिंदी