Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सब्जी मंडी के पास नाले में मिला पल्लेदार का शव:सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 1 views
सब्जी मंडी के पास नाले में मिला पल्लेदार का शव:सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जालौन में कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे थोक सब्जी मंडी परिसर के पास नाले में पल्लेदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नदीगांव निवासी तारबाबू के रूप में हुई है। तारबाबू जालौन की थोक सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। शनिवार को उसका शव मंडी परिसर के पास नाले में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को जानकारी दी। नाले में गिरने की आशंका प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तारबाबू नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan