Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

संभल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत:कपड़ों पर प्रेस करते समय हादसा, पीछे चार बेटियां और एक बेटा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 3 views
संभल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत:कपड़ों पर प्रेस करते समय हादसा, पीछे चार बेटियां और एक बेटा
संभल जिले में कपड़ों पर प्रेस करते समय एक ग्रामीण युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के रिवाड़ा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रामदास कुमार पुत्र डंबर सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय रामदास अपने घर में बिजली की प्रेस से कपड़े इस्त्री कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लगा और वह झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। उनकी चीख सुनकर बच्चे और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और रामदास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी कुसुम लता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी कुसुम लता ने बताया कि उनकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उनके चार बेटियां तथा एक बेटा है। रामदास मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan