Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

रुदौली बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई:न्यायाधीश बोले-अधिवक्ता लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
रुदौली बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई:न्यायाधीश बोले-अधिवक्ता लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ
अयोध्या के रुदौली बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को तहसील सभागार में हुआ। इसमें न्यायाधीश हिमांशु वर्मा मुख्य अतिथि थे। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और सदस्य अखिलेश कुमार अवस्थी एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। मुख्य अतिथि हिमांशु वर्मा ने सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष राममिलन यादव को शपथ दिलाई। इसके बाद महामंत्री अखिलेश कुमार अवस्थी ने भी शपथ ली। संगठन के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के समय सभागार में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए न्यायाधीश हिमांशु वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं। न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका बहुत अहम है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता निस्वार्थ भाव से जनता की समस्याओं के लिए लड़ते हैं और न्याय दिलाने में मदद करते हैं। अधिवक्ताओं के सहयोग के बिना न्याय की कल्पना अधूरी है। विशिष्ट अतिथि अखिलेश कुमार अवस्थी ने कहा कि संगठन सभी के लिए है और इसकी असली ताकत एकता में है। उन्होंने पदाधिकारियों और सामान्य अधिवक्ताओं से एकजुट रहने की अपील की। अवस्थी ने कहा कि अगर सब मिलकर काम करें, तो कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और अधिवक्ता हितों के लिए लगातार काम करने को कहा। रुदौली बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 29 अगस्त को हुआ था। इसमें राममिलन यादव अध्यक्ष और अखिलेश कुमार अवस्थी महामंत्री चुने गए थे। इस मौके पर तहसील के कई वरिष्ठ अधिवक्ता और बड़ी संख्या में दूसरे अधिवक्ता भी मौजूद थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan