crime
Rewari News :: रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गोगामेड़ी ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का सामान चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया
गुरुग्राम के जाटोली ग्राम निवासी सोमदत्त ने दिनांक 16 अगस्त को सूचना दी कि वो अपनी साली कुसुम, साली का लङका शिव कुमार उनके पड़ोसी रिंकी पत्नि कृष्ण व रिंकी का लङका लक्की, मुनेश पत्नि महेश व मुनेश का पोता मंयक पुत्र पिंकु के साथ गोगामेड़ी से दर्शन करके जब वापस सादुलपुर से रेवाडी आ रहे थे तो एक अज्ञात व्यक्ति ने कोई नशीली चीज खिलाकर रेलवे स्टेसन रेवाङी पर महिलाओ के गहने वगैरा चोरी कर लिए. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधक थाना GRP रेवाड़ी कृष्ण कुमार और उनकी टीम ने दिनांक 17.08.2026 को आरोपी सुशील पुत्र चंद्रपाल वासी संतोष नगर दादरी जिला गौतमबुध नगर UP उम्र 41 साल को रेलवे स्टेशन रेवाडी से गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक 18.08.2026 आरोपी को माननीय अदालत मे पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि चुराये गए गहने बरामद किये जा सकें। गहन पूछताछ के बाद कुछ अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है क्योंकि ये व्यक्ति पहले भी ऐसे ही मामले में राजस्थान में गिरफ्तार हो चुका है।
Read full article on Gramsamachar