Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

रायगढ़ में PDS चावल-नमक और शक्कर में लाखों का गबन:दो मामलो में पुलिस की कार्रवाई, संचालन एजेंसी की अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार, विक्रेता फरार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
रायगढ़ में PDS चावल-नमक और शक्कर में लाखों का गबन:दो मामलो में पुलिस की कार्रवाई, संचालन एजेंसी की अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार, विक्रेता फरार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न सामग्री और शासकी संपत्ति के गबन का मामला सामने आया है। ग्राम ससकोबा और गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चावल, शक्कर और नमक की कमी पाई गई। जिसके बाद खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रैरूमा चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग द्वारा 3 सितंबर को ग्राम ससकोबा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान की जांच की गई। भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर और 8.03 क्विंटल नमक की कमी पाई गई, जिसकी कुल कीमत करीब 12 लाख 89 हजार 375 रुपये है। जांच में यह भी सामने आया कि अगस्त 2026 में हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवाने के बाद उन्हें राशन वितरण नहीं किया गया। खाद्य विभाग की रिपोर्ट में इस कृत्य को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन बताते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत दंडनीय है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध दर्ज कर संचालन एजेंसी सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया 45 साल, सचिव माधुरी बाई राठिया 44 साल और विक्रेता बिहारी राठिया को मामले में आरोपी बनाया गया। चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस ने उमाबाई राठिया और माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं विक्रेता बिहारी राठिया निवासी ससकोबा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गनपतपुर में 18.86 लाख के खाद्यान्न का हिसाब गायब इसी तरह खाद्य विभाग को ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान की जांच में भी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न की कमी मिली। भौतिक सत्यापन में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर और 31.98 क्विंटल नमक, कुल कीमत करीब 18 लाख 86 हजार 345 का खाद्यान्न कम पाया गया। खाद्य विभाग की जांच में दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान और विक्रेता शहनवाज खान द्वारा किया जाना पाया गया। मामले में जांच प्रतिवेदन और पंचनामा के आधार पर शासकीय खाद्यान्न के गबन व सार्वजनिक वितरण प्रणाली संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राशन में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या गबन करने वालों पर को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन और पुलिस की ऐसे मामलों में कड़ी नजर है। ऐसे मामले सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan