crime
रीवा में पुलिसकर्मी ने वर्दी में बनाई रील:डीजीपी के आदेश के बाद भी नहीं थम रहा रील बनाने का सिलसिला, वीडियो सामने आने पर जांच शुरू
डीजीपी के आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों का वर्दी में रील बनाने का मोह भंग नहीं हो रहा है। ताजा मामला रीवा से सामने आया है, जहां एक कांस्टेबल ने पुलिस की वर्दी में फिल्मी गाने पर रील बनाई। उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। कांस्टेबल का नाम रंजीत सिंह रावत है। उसने पुलिस की वर्दी पहनकर फिल्मी गाने पर रील बनाई। वीडियो में गाने के बोल ‘छाती में 6 गोली ठोक देवेले, शासन प्रशासन को रोक देवेले, रंगदारों के भतार होवे राजा जी’ सुनाई दे रहे हैं। कांस्टेबल ने रील बनाकर इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस विभाग में इसकी चर्चा है। SP बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी एसपी डॉ. गुरुकरण सिंह ने बताया कि वर्दी में रील बनाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। रील किस परिस्थिति में बनाई गई। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के संबंध में जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, वर्दी में रील बनाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिसकर्मियों के वर्दी में सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब रंजीत सिंह रावत की रील के मामले में जांच के बाद पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना होगा।
Read full article on Bhaskar