Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

रीवा में 2 क्विंटल नकली मिठाई जब्त:फूड विभाग ने फैक्ट्री पर मारा छापा, मावा की जगह मैदे का हो रहा था इस्तेमाल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 7 views
रीवा में 2 क्विंटल नकली मिठाई जब्त:फूड विभाग ने फैक्ट्री पर मारा छापा, मावा की जगह मैदे का हो रहा था इस्तेमाल
रानीतालाब मोहल्ले में खाद्य विभाग की टीम ने नकली मिठाई बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने यहां से करीब 2 क्विंटल मिठाई जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मावा की जगह मैदे का इस्तेमाल कर अलग-अलग तरह की मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। तैयार मिठाई शहर की अलग-अलग दुकानों में सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। देखें कार्रवाई की तस्वीरें... गंदगी के बीच तैयार हो रही थी मिठाई खाद्य विभाग की टीम जब फैक्ट्री पहुंची तो वहां कई तरह की मिठाइयां तैयार होती मिलीं। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति खराब थी। खाद्य सामग्री तैयार करने और रखने वाली जगह पर भी गंदगी मिली। फैक्ट्री के पास कई भैंसें बंधी थीं। वहां भैंसों की धुलाई भी की जा रही थी। इसी जगह के पास मिठाई तैयार किए जाने से खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मावा की जगह मैदे का इस्तेमाल प्रारंभिक जांच में पता चला कि फैक्ट्री में मावा की जगह मैदे से मिठाई तैयार की जा रही थी। तैयार मिठाई को शहर की अलग-अलग मिठाई दुकानों में सप्लाई किया जाता था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री चलाने वाले लोग झारखंड से आकर यहां मिठाई बनाने का कारोबार कर रहे थे। खाद्य विभाग अब फैक्ट्री से जुड़े लोगों और मिठाई की सप्लाई के बारे में जानकारी जुटा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर का भी इस्तेमाल खाद्य अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 2 क्विंटल मिठाई जब्त की गई है। यहां मावा की जगह मैदे से मिठाई तैयार किए जाने की जानकारी मिली है। परिसर में साफ-सफाई खराब थी और घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने मिठाइयों के नमूने भी लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खाद्य विभाग फैक्ट्री से जुड़े दस्तावेज, मिठाई की सप्लाई और संचालकों की जानकारी जुटा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद मिठाई में इस्तेमाल की गई सामग्री के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan