top
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.45 लाख मामले निपटाए:अर्थदंड, फाइनेंस समेत लंबित वादों का सुलह-समझौते से हुआ निस्तारण
दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला जज पंकज अग्रवाल ने लोक अदालत का शुभारंभ किया। दिनभर चली कार्रवाई में करीब 1.45 लाख वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इनमें अर्थदंड और फाइनेंस से जुड़े मामले भी शामिल रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय के साथ सभी बाह्य न्यायालयों, परिवार न्यायालय, एमएसीटी कोर्ट, स्थायी लोक अदालत और कंज्यूमर कोर्ट में भी किया गया। यहां लंबित मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। एसएसपी ने अधिकारियों के साथ किया समन्वय लोक अदालत में एसएसपी नीरज जादौन भी शामिल हुए। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय किया। पुलिस विभाग की ओर से मामलों के प्रभावी निस्तारण में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया गया। लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों की सहमति से मामलों का जल्द समाधान कर उन्हें लंबी न्यायिक प्रक्रिया, समय और खर्च से राहत देना है। बड़ी संख्या में मामलों के निस्तारण से न्यायालयों में लंबित मुकदमों का बोझ कम करने में भी मदद मिली। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं एसीजेएम-3 प्रज्ञा सिंह, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रज्ञा सिंह ने आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित पक्षों का आभार जताया।
Read full article on Bhaskar