Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

रिश्तेदारी में जाने के बहाने बाइक मांगकर बेची:आरोपी पर धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी समेत कई धाराओं में केस

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 6 views
रिश्तेदारी में जाने के बहाने बाइक मांगकर बेची:आरोपी पर धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी समेत कई धाराओं में केस
देवरिया में कोतवाली पुलिस ने फेक डॉक्यूमेंट पर मोटरसाइकिल बेचने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने खरजरवा के पास से पुलिस को पकड़ा। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम सिंह (30) पुत्र स्वर्गीय आनंद प्रकाश सिंह, निवासी साकेतनगर, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, साकेतनगर निवासी सरिता सिंह पत्नी स्वर्गीय रवि प्रकाश सिंह की टीवीएस विक्टर बाइक (UP52AU-8358) शिवम ने रिश्तेदारी में जाने के बहाने मांगी थी। कूटरचित तरीके से बाइक बेचने का आरोप आरोप है कि बाइक लेने के बाद शिवम ने कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर मोटरसाइकिल को बेच दिया। मामले में सरिता सिंह की ओर से पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया गया था। इसके आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी रविवार को पुलिस को आरोपी के खरजरवा के पास होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan