Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

रसमड़ा फ्रैक्ट्री में खप रहा था बीएसपी से चोरी लोहा:जांच में रसमड़ा की फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस; कंपनी के 2 निदेशक गिरफ्तार, अब तक 21 आरोपियों को भेजा गया जेल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
रसमड़ा फ्रैक्ट्री में खप रहा था बीएसपी से चोरी लोहा:जांच में रसमड़ा की फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस; कंपनी के 2 निदेशक गिरफ्तार, अब तक 21 आरोपियों को भेजा गया जेल
बीएसपी से लोहा चारी के मामले में दुर्ग पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर व डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र से लोहे का कबाड़ चोरी कर रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में खपाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग (60) और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह (39) को 18 सितंबर को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार विनोद कुमार गर्ग रायपुर के भाठागांव स्थित वालफोर्ट सिटी के रहने वाले हैं। वे रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में प्रबंध निदेशक हैं। वहीं संदीप कुमार सिंह दुर्ग के स्मृति नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं और कंपनी में निदेशक के पद पर हैं। बीएसपी से लोहा चोरी का यह पूरा मामला 26 मई को सामने आया था। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीही खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स से पुलिस ने बड़ी मात्रा में लोहे का कबाड़ बरामद किया था। इसी मामले की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को कबाड़ चोरी के पीछे जुड़े लोगों और उसे खपाने की जगह के संबंध में जानकारी मिली। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में आए नाम सामने पुलिस के अनुसार मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली। आरोपियों से पूछताछ के बाद कई नाम सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया। जांच के दौरान ऐसे साक्ष्य सामने आए, जिनके आधार पर भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए लोहे के कबाड़ को रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड की औद्योगिक इकाई में खपाए जाने की बात सामने आई। बयान के आधार पर आरोपी बनाया गया जांच में सामने आए इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कंपनी के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार गर्ग और निदेशक संदीप कुमार सिंह को आरोपी बनाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पहले गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। अब तक 21 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार इस पूरे मामले में अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से पहले चरण में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब रसमड़ा फ्रैक्ट्री के दो उच्च अधिकारियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किए गए कबाड़ को किस तरह से यहां तक पहुंचाया गया और इसकी खरीद-फरोख्त में कौन-कौन लोग जुड़े थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan