Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

रक्षाबंधन से पहले झालावाड़ में मिलावटखोरों पर शिकंजा:6 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, दुकान बंद कर भागे कई दुकानदार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
रक्षाबंधन से पहले झालावाड़ में मिलावटखोरों पर शिकंजा:6 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, दुकान बंद कर भागे कई दुकानदार
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए झालावाड़ में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल ने रटलाई और बकानी क्षेत्र में सघन निरीक्षण करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों से 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इनमें दूध, नमकीन, चायपत्ती, रिफाइंड सोयाबीन तेल और मैदा शामिल हैं। नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्रयोगशाला, कोटा भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बकानी में टीम पहुंची तो कुछ दुकानदारों ने बंद कर दी दुकानें खाद्य सुरक्षा दल के बकानी क्षेत्र में पहुंचने पर कुछ दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं। विभाग ने ऐसे प्रतिष्ठानों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण से बचने के लिए दुकानें बंद करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन तक जारी रहेगा अभियान अधिकारियों के अनुसार रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। खासतौर पर त्योहार के दौरान दूध, मिठाई, नमकीन, तेल और अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखी जा रही है। विभाग का उद्देश्य मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। पांच नए खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिले इधर, जिले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित पांच नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को झालावाड़ में पदस्थापित किया गया है। इनमें आशीष सिंह कुशवाह, सुनील कुमार, जगदीश कुमार नागर, अमर सिंह बैरवा और प्रवीण कुमार शामिल हैं। अब जिले में 7 अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी पांच नए अधिकारियों के पदस्थापन के बाद झालावाड़ जिले में अब कुल 7 खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यरत हो गए हैं। अधिकारियों की संख्या बढ़ने से जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के नमूनीकरण और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है। इससे त्योहारों के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी मजबूत होगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan