Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:थाने के बाहर 2 युवतियों ने जहर खाया; किराया मांगा तो मकान मालिक को 4 गोली मारी; थार ने युवक को कुचला

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:थाने के बाहर 2 युवतियों ने जहर खाया; किराया मांगा तो मकान मालिक को 4 गोली मारी; थार ने युवक को कुचला
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर कोटा जिले से है। यहां एक-दूसरे से शादी करने की जिद में 2 युवतियों ने थाने के बाहर जहर खा लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. राजस्थान में 457 प्रधानों की लॉटरी निकली प्रदेश में बुधवार को 457 पंचायत समिति के प्रधानों की लॉटरी निकाली गई। जयपुर की 22 पंचायत समितियों में केवल 4 सीट अनारक्षित है। अलग-अलग कोटे में कुल 11 महिला प्रधान बन सकेंगी। 4 जिलों में सिर्फ एसटी वर्ग से ही प्रधान बनेगा। पूरी खबर पढ़ें 2. बीजेपी ने प्रदेश प्रभारी बदला, संजय भाटिया को जिम्मा बीजेपी ने राजस्थान प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल को बदल दिया है। उनकी जगह संजय भाटिया को प्रभार दिया है। कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी बनाया है। सतीश पूनिया को पंजाब के साथ जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. किराया मांगा तो मकान मालिक को 4 गोली मारी पाली के सोजत रोड इलाके में किराया मांगने पर किराएदार ने मकान मालिक को 4 गोलियां मार दीं। आरोपी ने 2 साल से किराया नहीं दिया था। मंगलवार को मकान मालिक ने किराया मांगा तो किराएदार रिवॉल्वर लेकर आया और बोला- तेरा खेल खत्म कर दूंगा और फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें 4. एक-दूसरे से शादी की जिद में 2 युवतियों ने जहर खाया कोटा ग्रामीण क्षेत्र में 2 युवतियों ने थाने के बाहर जहर खा लिया। दोनों ने आपस में शादी करने और साथ रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन घरवाले सहमत नहीं हुए। इसके बाद थाने पहुंची तो बालिग होने के कारण पुलिस ने वापस भेज दिया था। कुछ देर बाद वापस थाने के बाहर पहुंचीं और जहर खा लिया। पूरी खबर पढ़ें 5. तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार युवक को कुचला जयपुर के राजापार्क इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी पर जा रहे युवक को कुचल दिया। थार युवक और स्कूटी को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। घायल युवक को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद थार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. नरेश मीणा 48 दिन बाद जेल से बाहर आए SDM को थप्पड़ मारने के मामले में 48 दिन बाद नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा- राजनीति में किसी को चुनाव हराकर ही नहीं, बल्कि किसी मामले में फंसाकर भी राजनीतिक हत्या की जा सकती है। उन्होंने कहा- अब पूरी ताकत के साथ पंचायत राज चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें 7. बहू की सैलरी से 25% रकम सास को मिलेगी पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति पाने वाली पत्नी (बहू) की सैलरी से 25 प्रतिशत राशि सास के बैंक अकाउंट में जमा की जाए। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को यह आदेश सास-ससुर की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। पूरी खबर पढ़ें 8. ट्रेन में 1 करोड़ के गहने-कैश चुराने वाली गैंग पकड़ी ट्रेन में महिला यात्रियों के बैग से 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने और कैश चुराने वाली हरियाणा की गैंग को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सोने-चांदी के गहने और 5 लाख कैश बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. हनुमानगढ़ विधायक, पत्नी-बेटी को हाईकोर्ट से राहत हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, उनकी पत्नी संतोष बंसल और बेटी वंदना जैन को हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने तीनों के खिलाफ दर्ज अलग-अलग FIR के मामलों में गिरफ्तारी और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. सरपंच के लिए आरक्षण की लॉटरी निकलेगी प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित SDM ऑफिस में होगी। पहले इन पदों के लिए लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाली जाने वाली थी। इसके बाद 17 और 18 सितंबर की तारीख तय हुई, लेकिन बाद में स्थगित कर दी गई थी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan