crime
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:स्टूडेंट के सीने में घुसा तीर; क्रेन-डंपर से रोका किसानों का काफिला; कलेक्टर के खिलाफ मंत्री धरने पर बैठै
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम की है। उदयपुर में 5 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बारिश हुई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. उदयपुर में 5 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बारिश राजस्थान में बुधवार को चित्तौड़गढ़, सलूंबर, उदयपुर, जयपुर, सवाईमाधोपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। सलूबंर के सेमारी में 5 घंटे में 5 इंच और उदयपुर के झाड़ोल में 5 घंटे में सवा चार इंच बारिश हुई। तेज बारिश से चित्तौड़गढ़ का देवलिया बांध छलक गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. अलवर कलेक्टर के खिलाफ 5 घंटे मंत्री का धरना अलवर नगर निगम में बुधवार को सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के मुद्दे पर हंगामा हो गया। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा भी सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ गए। 5 घंटे बाद धरना स्थल पर पांच नियुक्ति पत्र अधिकारियों ने मंत्री को सौंपे इसके बाद धरना समाप्त हो गया। पूरी खबर पढ़ें 3.Gen-Z के 18वें जन्मदिन पर सीएम भेज रहे बधाई लेटर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद अब देशभर में बीजेपी अलग-अलग तरीकों से जेन-Z को साधने की कोशिश कर रही है। प्रदेश के युवाओं के 18वें जन्मदिन के मौके पर सीएम भजनलाल का व्यक्तिगत बधाई संदेश मिल रहा है। यह बधाई संदेश ग्रीटिंग (हार्ड कॉपी) के रूप में घर पर पहुंचाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 4. स्कूल में छात्र के सीने में घुसा तीर डूंगरपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय ठाकरड़ा में तीरंदाजी अभ्यास के दौरान 8वीं कक्षा के एक छात्र के सीने में तीर घुस गया। तलैया, बिछीवाड़ा निवासी छात्र विकास ननोमा तीरंदाजी कोर्ट में अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच अचानक पहुंच गया था, तभी यह हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें 5. ओबीसी के लिए रिजर्व होंगे 60 निकाय-प्रमुख, 5 जिला-प्रमुख पद प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव से पहले शहरी निकायों के चुनाव होंगे, लेकिन आरक्षण की लॉटरी सभी की एक साथ निकलेगी। 309 शहरी निकायों में 10 नगर निगम मेयर, 51 नगर परिषद सभापति और 248 नगरपालिका चैयरमेन के आरक्षण की लॉटरी निकलेगी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. धौलपुर में एक ही दिन में उठी 6 अर्थियां धौलपुर में बुधवार को एक ही दिन में एक साथ 6 अर्थियां उठी। दरअसल मंगलवार को 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई थी। महाकाल दर्शन के लिए जा रहे त्रिवेदी परिवार और दूसरा पदमपुरा से लौट रहे जैन परिवार हादसे का शिकार हो गया था। पूरी खबर पढ़ें 7. कोटा में लोगों ने चोर के हाथ-पैर बांधे कोटा में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थीं। युवक बाइक पर हेलमेट लगाकर आया और मकान से पानी की मोटर लेकर भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी के हाथ-पैर बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8.अजमेर में प्रशासन ने क्रेन-डंपर से रोका किसानों का काफिला अजमेर के रूपनगढ़ से ट्रैक्टर रैली लेकर निकले किसानों को अजमेर शहर में घुसने से पहले लोहागल के पास पुलिस क्रेन-डंपर लगाकर ने रोक दिया। किसान सिंगला बांध के भूमि अवार्ड निरस्त करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे। ट्रैक्टर रैली में करीब 96 ट्रैक्टर थे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. बच्चा पैदा करने से मना करती थी पत्नी, FIR दर्ज अजमेर में पति की सहमति के बिना अबॉर्शन कराने के मामले में करीब छह साल बाद पत्नी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। पति का आरोप है कि पत्नी आधुनिक विचारों की होने की बात कहते हुए बच्चा पैदा करने से इनकार कर रही थी। समझाने के बाद भी उसने बच्चे को जन्म देने से मना कर दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के प्रमुखों और 41 जिला परिषदों के जिला प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी कल निकाली जाएगी
Read full article on Bhaskar