Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:महिला से पुलिसवालों ने की छेड़छाड़; बस ने मामा-भांजी को कुचला, बच्ची का दिल बाहर निकला; पुजारी को घूंसे मारे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 27, 2026 👁 2 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:महिला से पुलिसवालों ने की छेड़छाड़; बस ने मामा-भांजी को कुचला, बच्ची का दिल बाहर निकला; पुजारी को घूंसे मारे
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर उदयपुर से है। यहां एसीबी ने 2 करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के ASP मुकेश कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. 2 करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के ASP गिरफ्तार उदयपुर में एसीबी ने 2 करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के ASP मुकेश कुमार सोनी को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार को ASP के दलाल को 2 करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा था। यह रिश्वत नगर निगम के 272 प्लॉट के घोटाले में FR लगाने के बदले मांगी गई थी। पूरी खबर पढ़ें 2. सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस से पूछे 5 सवाल सीएम भजनलाल शर्मा ने SIR पर आरोपों को लेकर कांग्रेस से 5 सवाल पूछे हैं। सीएम ने कहा- 27 मई को सुप्रीम कोर्ट ने SIR को सही ठहराया, लेकिन उसके बाद भी जनता की ओर से नकारी गई कांग्रेस SIR पर सवाल खड़े कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 3. हरियाणा रोडवेज बस ने मामा-भांजी को कुचला कोटपूतली-बहरोड़ में हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से मामा-भांजी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद बस करीब 50 मीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गई। बच्ची का दिल और कई अंग निकलकर सड़क पर बिखर गए। पूरी खबर पढ़ें 4. जोधपुर एम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को हटाया जोधपुर एम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. गोवर्धन पुरी को हटा दिया गया है। नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की नियुक्ति तक जम्मू एम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. संजीव सिन्हा को चार्ज सौंपा गया है। इस फैसले के बाद एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल रविवार को खत्म हो गई। पूरी खबर पढ़ें 5. पड़ोसी ने मंदिर में पुजारी को पीटा, कपडे़ फाडे़ जयपुर में मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में भजनों की तेज आवाज होने पर पड़ोसी युवक ने पुजारी से मारपीट कर दी और कपड़े फाड़ दिए। मंदिर में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित पुजारी ने शनिवार को करधनी थाने में FIR दर्ज कराई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. भारत में पहली बार युद्धाभ्यास करने पहुंचे F-35 लड़ाकू विमान जोधपुर में एयरफोर्स का युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति-2026' चल रहा है। इसमें दुनिया के खतरनाक लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इस एयर एक्सरसाइज में पहली बार अमेरिकी वायुसेना का 5वीं जनरेशन का स्टील्थ फाइटर जेट F-35 शामिल हुआ है। 200 से ज्यादा अमेरिकी जवान भी आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. पुलिसकर्मियों ने महिला से की छेड़छाड़, लोगों ने पीटा जयपुर में 2 पुलिसकर्मियों ने नशे में महिला के साथ छेड़छाड़ की। लोगों ने विरोध किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। इस पर भीड़ ने दोनों को पीट दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिस थाने में दोनों तैनात थे, उसी के लॉकअप में बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. महिला की हत्या कर मकान के अंदर शव गाड़ा जयपुर में एक मकान के अंदर महिला का शव मिला। फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने मकान किराए पर लिया था। मकान मालिक पहुंचा तो घर के अंदर से बदबू आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो महिला का शव मिट्टी में दबा था और हाथ बाहर निकला हुआ था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. सड़क पर दौड़ता दिखा 5 फीट लंबा मगरमच्छ कोटा के बोरखेड़ा में सड़क पर करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दौड़ता हुआ दिखाई दिया। गाड़ियों की आवाजाही के बीच वो सड़क के दूसरी तरफ जाने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उसके बेहद करीब से गुजरी और वह चपेट में आने से बच गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होग खास 10. 28 से 30 सितंबर तक बैंककर्मियों की हड़ताल देशभर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल का ऐलान किया है, जिसका असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan