Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कांग्रेस विधायक के भाई को लात-घूंसे मारे; भंवरीदेवी हत्याकांड में सीन रिक्रिएट; LPG टैंकर से गैस चोरी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कांग्रेस विधायक के भाई को लात-घूंसे मारे; भंवरीदेवी हत्याकांड में सीन रिक्रिएट; LPG टैंकर से गैस चोरी
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर डीडवाना-कुचामन जिले से है। यहां नावां में डंपर और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. अलवर-जैसलमेर में हारे हुए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन राजस्थान में शहरों की सरकार के मुखिया चुनने के लिए नामांकन पूरे हो गए हैं। अलवर में वार्ड-36 से हारी कांग्रेस प्रत्याशी ने मेयर के चुनाव के लिए निर्दलीय नामांकन भरा। जैसलमेर में हाइब्रिड सिस्टम के तहत हारे हुए प्रत्याशी ने कांग्रेस से नामांकन किया है। पूरी खबर पढ़ें 2. कांग्रेस विधायक के भाई को लात-घूंसे मारे पाली में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुमित्रा जैन का सिंबल जमा करवाकर लौट रहे विधायक भीमराज भाटी के छोटे भाई लक्ष्मी नारायण भाटी के साथ बदमाशों ने मारपीट की। भाटी ने बताया- बाइक पर आए 5-6 बदमाशों ने मेरी स्कूटी को टक्कर मारकर गिराया और फिर लात-घूंसों से पीटा। पूरी खबर पढ़ें 3. डंपर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, 4 मौत डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में डंपर और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव अंदर फंस गए। पुलिस को शव निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें 4. तमिलनाडु CM के डीपफेक वीडियो बनाया, गिरफ्तार तमिलनाडु के CM सी. जोसेफ विजय के डीपफेक वीडियो बनाने वाले अलवर के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लोगों को आर्थिक मदद का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश की। तमिलनाडु CB-CID की साइबर क्राइम टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा और ट्रांजिट वारंट पर तमिलनाडु ले गई। पूरी खबर पढ़ें 5. भंवरीदेवी हत्याकांड केस में FSL ने सीन रिक्रिएट किया फलोदी जिले के लोहावट में भंवरीदेवी विश्नोई की हत्या के मामले में SIT ने FSL टीम से सीन रिक्रिएशन कराया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके का निरीक्षण कर जरूरी तकनीकी सबूत जमा किए। FSL टीम ने मृतका की दोनों बेटियों से भी बात कर समझा कि उस दिन क्या हुआ। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. 36 दिन तक वेंटिलेटर पर रहकर जिंदा बची मासूम जयपुर में 5 साल की बच्ची ने 36 दिन तक वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ी और आखिरकार ठीक होकर घर लौट गई है। अलवर की रहने वाली बच्ची को दिमाग की गंभीर और दुर्लभ ऑटो इम्यून बीमारी थी। हालात ऐसे थे कि जिंदा बचना मुश्किल लग रहा था। परिजन भी उम्मीद छोड़ चुके थे। पूरी खबर पढ़ें 7. खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, 2 श्रद्धालुओं की मौत श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर थाना इलाके में तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पिकअप सवार लोग जैसलमेर के रामदेवरा में दर्शन कर 85 LNP गांव लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 8. रिफाइनरी से जोधपुर जा रहे टैंकर से LPG गैस चोरी बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी से जोधपुर जा रहे टैंकर से रास्ते में LPG गैस चोरी का मामला सामने आया है। पचपदरा थाना इलाके के कुड़ी गांव में डीएसटी टीम ने NH-25 पर दबिश दी, जहां टैंकर से कॉमर्शियल सिलेंडरों में LPG भरी जा रही थी। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पूरी खबर पढ़ें 9. दिव्यांग बच्ची से रेप, 5 महीने की गर्भवती हुई बाड़मेर जिले में मूक-बधिर नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी परिजनों को तब लगी, जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग 5 महीने की गर्भवती है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. 4 निकायों के 10 बूथों पर री-पोलिंग की काउंटिंग होगी जयपुर समेत 3 नगर निगमों में 8 वार्डों के 9 बूथों और कोटा की सुकेत नगर पालिका के 1 वार्ड के 1 बूथ पर बुधवार को री-पोलिंग हुई। 17 सितंबर को काउंटिंग होगी। EVM में खराबी के कारण 14 सितंबर को इन बूथों पर काउंटिंग नहीं हो पाई थी। इसके बाद यहां पर दोबारा वोटिंग का निर्णय लिया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan