Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

राहुल से जीतू बोले- 1 लाख किसान आकर आंदोलन करेंगे:कैलारस फैक्ट्री चालू कराने पर अड़े विधायक का समर्थन; गांधी ने कहा- मैं आ जाऊंगा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 2 views
राहुल से जीतू बोले- 1 लाख किसान आकर आंदोलन करेंगे:कैलारस फैक्ट्री चालू कराने पर अड़े विधायक का समर्थन; गांधी ने कहा- मैं आ जाऊंगा
कैलारस शक्कर कारखाना शुरू कराने को लेकर अमरण अनशन पर बैठे विधायक पंकज पाठक के पास शुक्रवार को जीतू पटवारी पहुंचे। उन्होंने गांधी से विधायक की बात कराई। बातचीत के दौरान पटवारी ने बोला कि अगर सरकार इनकी मांगें नहीं मानेगी तो 1 लाख किसान यहां आंदोलन करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी को भी आने आमंत्रण दिया। इस पर राहुल ने भी हामी भरी। दरअसल कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय 15 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशन के सातवें दिन पटवारी ने कैलारस पहुंचकर और पंकज उपाध्याय के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बोले- किसानों के साथ दोहरी नीति अपना रही सरकार सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसान हितैषी होने की बात करते हैं, लेकिन कैलारस शक्कर कारखाने से जुड़े किसानों के हितों के मामले में सरकार की नीति अलग नजर आ रही है। पटवारी ने कहा कि विधायक पंकज उपाध्याय ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को नई दिशा दी है। आमरण अनशन का आज सातवां दिन है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक किसी प्रतिनिधि ने बातचीत करने की पहल तक नहीं की। जीतू पटवारी ने मंच से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के पास आज शाम 6 बजे तक का समय है। उन्होंने कहा कि सरकार मांग मान ले, अन्यथा अब समय आ गया है कि आंदोलन को और तेज किया जाए। उन्होंने कहा, अब ईंट से ईंट बजाने का समय आ गया है। पटवारी ने कहा कि किसानों और विधायक पंकज उपाध्याय के आंदोलन को कांग्रेस पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाएगी। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी कैलारस बुलाया जाएगा। अखिलेश यादव से फोन पर कराई बात सभा के दौरान जीतू पटवारी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी फोन पर विधायक पंकज उपाध्याय और मौके पर मौजूद आम जनता की बातचीत कराई। इससे मंच पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। पटवारी ने कहा कि कैलारस शक्कर कारखाना सिर्फ एक कारखाना नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसानों और उनके परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़ा मुद्दा है। इसे दोबारा शुरू कराने के लिए कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan