top
राम मंदिर के नए सीईओ ईमानदारी से निभाएंगे जिम्मेदारी, यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार: बीएल वर्मा
बरेली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने राम मंदिर के नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति और यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र मिश्रा की छवि और उनके अब तक के कार्यों को देखते हुए उन्हें विश्वास है कि वह राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी ईमानदारी और बेहतर तरीके से निभाएंगे। वहीं, विनोद तावड़े के उत्तर प्रदेश भाजपा प्रभारी बनाए जाने को लेकर वर्मा ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराएगी और 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
Read full article on Aapkarajasthan