top
राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:खड़गे की सभा के बाद 'शुद्धिकरण' को लेकर जताया विरोध, मुकदमा वापस लेने की मांग
सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम 6:30 बजे रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी जनसभा के बाद कथित 'शुद्धिकरण' और इसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लेने की मांग की। भाजपा पर लगाया संविधान के अपमान का आरोप जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर संवैधानिक व्यवस्था और दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि खड़गे की सभा के बाद किए गए कथित 'शुद्धिकरण' के खिलाफ राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे। इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई। मुकदमा वापस होने तक आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि खड़गे की सभा के बाद किया गया 'शुद्धिकरण' संविधान और दलित समाज के आत्मसम्मान पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के सवाल उठाने के बाद उनके खिलाफ झूठी FIR दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि मुकदमा वापस होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR राजनीति से प्रेरित है और सरकार पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने के लिए कर रही है। प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान निवर्तमान प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल पाठक, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण, आरटीआई चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला सचिव शीतला पटेल, शहर उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, शहर महासचिव लालबहादुर वर्मा, इंजीनियर सुधाकर भारती समेत दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar