politics
Pritam Lodhi Controversial Statement: प्रीतम लोधी का विवादित बयान, बोले- विरोधी महिलाओं को भेजकर मुझे फंसाने की कोशिश करते हैं
मध्यप्रदेश के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। शिवपुरी के खनियांधाना में पाल समाज के आक्रोश आंदोलन के दौरान मंच से बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि उनके विरोधी महिलाओं को उन्हें पटाने के लिए भेजते हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें किसी महिला के जरिए फंसाने और दुष्कर्म के मामले में उलझाने की कोशिश की जा रही है। प्रीतम लोधी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।
Read full article on Bansal News