politics
पंचायतीराज-निकाय चुनाव, कोटपूतली-बहरोड़ में आरक्षण लॉटरी 17 अगस्त को:पंचायत समिति सदस्यों और प्रधान के लिए आरक्षण होगा तय
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया में नगर परिषद कोटपूतली, नगर परिषद बहरोड़ सहित सभी नगरपालिकाओं, जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। नगरीय निकायों के सदस्य पदों के आरक्षण और लॉटरी की प्रक्रिया जिला कलेक्टर कार्यालय कोटपूतली-बहरोड़ स्थित जिला कलेक्टर सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों, पंचायत समितियों के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों के आरक्षण तथा संबंधित लॉटरी की प्रक्रिया भी जिला कलेक्टर सभागार में ही संपन्न होगी।
Read full article on Bhaskar