crime
पति ने पत्नी को वकील के साथ होटल में पकड़ा:जबलपुर में होटल के बाहर मारपीट, तीन तलाक दिया; पुलिस ने मामला शांत कराया
जबलपुर के मदन महल स्थित टिमटिम होटल में पति ने पत्नी को वकील के साथ पकड़ा। इसके बाद होटल के बाहर मारपीट हुई। गुस्साए पति रईस अहमद ने वहीं पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। रईस अहमद ने बताया कि पत्नी से उनका करीब चार साल से कोर्ट में विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि पत्नी का वकील सलीम खान उसे बहका रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इसी शक के चलते वह होटल पहुंचा, जहां पत्नी को वकील के साथ देखकर विवाद हो गया। वकील ने सारे आरोप झूठे, महिला उसकी क्लाइंट वहीं, वकील सलीम खान ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि महिला उनकी क्लाइंट है और वे दूसरे केस की कानूनी चर्चा के लिए होटल में मिले थे। सलीम के मुताबिक, रईस पिछले दो साल से उन पर झूठे आरोप लगा रहा है। होटल के रिसेप्शन पर पहुंचते ही उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति होटल में विवाद और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। रईस अहमद ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में सामने आए तथ्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar