Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

प्रयागराज में दधिकांदों मेला: प्रशासन ने कसी कमर:सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 3 views
प्रयागराज में दधिकांदों मेला: प्रशासन ने कसी कमर:सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
प्रयागराज में पारंपरिक और ऐतिहासिक दधिकांदों मेले के सकुशल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाले इस मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया और डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संगम सभागार में आयोजित बैठक में मेला आयोजन समितियों के सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान मेला समितियों के सदस्यों ने ढीले और जर्जर विद्युत तारों, साफ-सफाई तथा खराब मार्गों जैसी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। इस पर डीएम ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को तत्काल मेला क्षेत्रों और मार्गों पर लटक रहे जर्जर तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़कों पर लगे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने को कहा गया। डीएम ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मेले के दौरान आयोजन क्षेत्रों और गलियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ समुचित प्रकाश व्यवस्था बनी रहे। सड़क सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगर निगम को संयुक्त रूप से मेला मार्गों की मरम्मत कराने का जिम्मा सौंपा गया है। नगर निगम को रूट पर विशेष साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि मेला रूट पर पड़ने वाले सीवर के ढक्कनों की तुरंत जांच की जाए। यदि कोई ढक्कन खुला हुआ पाया जाता है, तो उसे तत्काल बंद किया जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। आवागमन को सुगम बनाने के लिए मार्ग में बाधा बन रहे पेड़ों की छंटाई के भी निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन सेवाओं को मुस्तैद रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मेला स्थलों पर अस्थायी चिकित्सा शिविर स्थापित करने और एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, अग्निशमन विभाग को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan