Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

प्रयागराज के 3 रेलवे स्टेशनों से 3 मोबाइल चोर गिरफ्तार:करेली कनेक्शन सामने आया, जीशान, असलीम और अनारुल शेख की हुई पहचान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 2 views
प्रयागराज के 3 रेलवे स्टेशनों से 3 मोबाइल चोर गिरफ्तार:करेली कनेक्शन सामने आया, जीशान, असलीम और अनारुल शेख की हुई पहचान
प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। 19 सितंबर को जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने मिलकर यह कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज जंक्शन और नैनी स्टेशन से पकड़ा गया। उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जीआरपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीशान (20), असलीम उर्फ सलीम शेख (23) और अनारुल शेख (28) के तौर पर हुई है। जांच में पता चला कि तीनों का करेली इलाके से कनेक्शन है। जीशान और सलीम करेली के मुर्गा दरबार, फरीद चौराहा की झुग्गी बस्ती में रहते हैं। अनारुल मूल रूप से झारखंड के साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के जान टोला लखीपुर का रहने वाला है। वह अभी करेली के हड्डी गोदाम, अबू बकर मस्जिद के पास एक झुग्गी में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि जीशान को प्रयागराज छिवकी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से पकड़ा गया। उसके पास से करीब 9 हजार रुपये का AI+NOVA मोबाइल मिला। अनारुल शेख को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के दिल्ली एंड के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब 15 हजार रुपये का ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ। इसी तरह सलीम को नैनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार के निकास द्वार के पास से पकड़ा गया। उसके पास से करीब 7 हजार रुपये का सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 305(C) और 317(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan