politics
प्रतापगढ़ में किसान दिवस आयोजित:खतौनी, शुल्क स्मार्ट मीटर मुद्दे उठे; सीडीओ ने दिए त्वरित समाधान निर्देश
प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। सीडीओ ने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। किसान नेता दिनेश तिवारी ने कुंडा तहसील में खतौनी के लिए 20 रुपए शुल्क लिए जाने का मुद्दा उठाया और इसे लालगंज की तरह 15 रुपए करने की मांग की। सांगापट्टी के विकास सिंह ने कठार की अस्थायी गौशाला से पशुओं के बाहर निकलने से फसलें खराब होने की शिकायत की। आसपुर देवसरा के विजय पाल तिवारी ने स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने की समस्या बताई। वहीं कुलदीप सिंह ने बायोगैस प्लांट की उपयोगिता बताई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार समेत अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar