business
प्रशासनिक खबरें: भू-अर्जन मामलों में तेजी, लंबित मुआवजा भुगतान शीघ्र करने का निर्देश
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान करने तथा एलपीसी व अन्य आवश्यक दस्तावेजों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। बैठक में अपर समाहर्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नशे के खिलाफ सख्ती, स्कूल-कॉलेजों में चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक हुई। एनडीपीएस मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी और प्रभावी चेकिंग का निर्देश दिया। स्कूल-कॉलेजों में एंटी-ड्रग जागरूकता अभियान चलाने तथा तीनों अनुमंडलों में समन्वित कमेटी गठित कर नशामुक्ति अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसपी आशुतोष शेखर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अवैध खनन पर सख्ती, 15 अक्टूबर तक रोक के दौरान कार्रवाई का निर्देश गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ नियमित संयुक्त छापेमारी और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया। एनजीटी के निर्देश के तहत 15 अक्टूबर तक खनन कार्यों पर रोक है। उल्लंघन पर वाहनों की जब्ती, प्राथमिकी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से अवैध बालू खनन व परिवहन की सूचना देने की अपील की। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय