Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

पन्ना में किसान की चमकी किस्मत, मिला 4.70 कैरेट का बेशकीमती हीरा, कीमत करीब 15 लाख रुपये

📰 Mp Breaking News 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
पन्ना में किसान की चमकी किस्मत, मिला 4.70 कैरेट का बेशकीमती हीरा, कीमत करीब 15 लाख रुपये
कब किसकी किस्मत चमक जाए, यह कोई नहीं जानता। पन्ना में एक किसान की किस्मत उस वक्त बदल गई, जब उसको खुदाई के दौरान बेशकीमती हीरा मिला। हीरा मिलते ही किसान के चेहरे पर खुशी छा गई और यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गई। हालांकि इस हीरे का किसान अकेला मालिक नहीं है बल्कि हीरे पर उसके अन्य 5 साथियों का भी हक है। बता दें कि जिले की रत्नगर्भा धरती ने किसान की नहीं बल्कि उसके साथियों की किस्मत चमका दी है। पटी क्षेत्र की खदान में बद्री पटेल और उनके 5 साथियों को 4.70 कैरेट का एक नायाब हीरा मिला है। वहीं, इस हीरे की अनुमानित कीमत बाजार में लगभग 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। खास बात तो यह है कि बद्री पटेल और उसके साथियों ने सिर्फ कुछ दिन पहले ही खाद में काम शुरू किया था। हीरा मिलने पर किसान बद्री पटेल ने जताई खुशी इस खास मौके पर बद्री पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि भगवान की कृपा से एक दिन उन्हें हीरा जरूर मिलेगा। हीरा मिलने के बाद उन्होंने इसे आधिकारिक प्रक्रिया के तहत हीरा कार्यालय पहुंचकर जमा करा दिया है। बद्री पटेल ने बताया कि नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से सभी भागीदार अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। https://videos.mpbreakingnews.in/v/wp/2026/09/mpbn-180926-nc4pxe.mp4 बद्री पटेल का कहना है कि नीलामी से प्राप्त राशि से वे अपना नया घर बनवाएंगे। वहीं, उनके साथी रतन सिंह यादव, भीखम प्रसाद पटेल और रामचंद्र दुबे इस रकम का उपयोग अपने बच्चों की शादी और अन्य पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में करेंगे। इस बेशकीमती हीरे के मिलने के बाद से ही पूरे इलाके में हलचल मच गई है और इसे सुरक्षित तरीके से पन्ना के सरकारी हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। https://videos.mpbreakingnews.in/v/wp/2026/09/mpbn-180926-yxjcbh.mp4 आगामी नीलामी में रखा जाएगा हीरा इस नायाब हीरे के बारे में जानकारी देते हुए हीरा कार्यालय के अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि नियमों के अनुसार जांच के बाद हीरे को जमा कर लिया गया है। यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। बता दें कि पन्ना की पावन धरती से समय-समय पर इस तरह के बेशकीमती हीरे मिलने की खबरें आती रहती हैं, जिसने कई साधारण मजदूरों-किसानों को रातों-रात लखपति और करोड़पति बना दिया है। फिलहाल, हीरा मिलने के बाद किसान परिवारों में जश्न का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोग भी बद्री पटेल एवं उसके साथियों को बधाई देने आ रहे हैं। https://videos.mpbreakingnews.in/v/wp/2026/09/mpbn-180926-oo7gxj.mp4
Read full article on Mp Breaking News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan