Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

प्लॉट बेचने का झांसा देकर 7.81 लाख रुपए ठगे:जबलपुर में जमीन विवादित बताकर रजिस्ट्री से मुकरा, चेक भी बाउंस; केस दर्ज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
प्लॉट बेचने का झांसा देकर 7.81 लाख रुपए ठगे:जबलपुर में जमीन विवादित बताकर रजिस्ट्री से मुकरा, चेक भी बाउंस; केस दर्ज
जबलपुर के विजयनगर थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने का झांसा देकर 7.81 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। संजयनगर अधारताल निवासी 42 वर्षीय संदीप श्रीवास्तव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रानेश जैन पर जमीन का सौदा करने के नाम पर रकम लेने और बाद में वापस न करने का आरोप लगाया है। संदीप के अनुसार, प्रानेश जैन ने मौजा माढ़ोताल स्थित अपनी जमीन बेचने की बात कही थी। इसके लिए 14 जून 2024 को दोनों के बीच विक्रय अनुबंध (एग्रीमेंट) हुआ। बयाना और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर संदीप ने आरोपी को कुल 7.81 लाख रुपए दिए। इनमें 5.81 लाख रुपए नकद और 2 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए दिए गए थे। रकम लेने के बाद प्रानेश ने जमीन को विवादित बताते हुए रजिस्ट्री कराने से इनकार कर दिया। संदीप ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पहले एक चेक और फिर 27 फरवरी 2026 को एग्रीमेंट रद्द करते हुए तीन अलग-अलग चेक दिए। बैंक में जमा करने पर सभी चेक अपर्याप्त राशि के कारण बाउंस हो गए। कानूनी नोटिस भेजने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। पुलिस पूछताछ में प्रानेश ने एग्रीमेंट के तहत 5.81 लाख रुपए नकद और 2 लाख रुपए आरटीजीएस से मिलने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि जमीन विवादित होने के कारण सौदा रद्द करना पड़ा और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से चेक बाउंस हो गए। पुलिस ने एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट और बाउंस हुए चेक समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की। मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर विजयनगर थाना पुलिस ने प्रानेश जैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan