politics
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने की गोसेवा:यादव वाटी गोशाला में कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाया और सफाई अभियान चलाया
करौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भाजपा शहर मंडल ने सेवा पखवाड़े की शुरुआत गोसेवा से की। शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने करौली की यादव वाटी गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाया और गोशाला परिसर में सफाई अभियान चलाया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़े के तहत गोशाला में गोसेवा और स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने गोशाला परिसर की सफाई की और गायों को हरा चारा भी खिलाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, धीरेंद्र बैंसला, मंडल महामंत्री एडवोकेट आशीष जैन, तेजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विक्की गुरु, नीतेश महावर, धनसिंह चौहान, एडवोकेट कपिल देव पाराशर, विद्या वैष्णव, नारायणलाल और मुकेश सोनी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar