Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

पीएम आवास योजना के तहत जहानाबाद में 4344 आवास स्वीकृत:2405 का निर्माण पूरा, लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 3 views
पीएम आवास योजना के तहत जहानाबाद में 4344 आवास स्वीकृत:2405 का निर्माण पूरा, लाभार्थियों को मिली घर की चाबी
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के लाभार्थियों को गुरुवार को स्वीकृति पत्र और नवनिर्मित आवासों की प्रतीकात्मक चाबियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से जुड़ा था, जिसमें केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री शामिल हुए। जहानाबाद से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और लाभार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कुल 4344 आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में नवस्वीकृत लाभार्थी दीपमनी देवी, संगीता देवी, मानो देवी और पनपती देवी को डीएम व जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृति पत्र प्रदान किया। 2405 आवासों का निर्माण पूरा जिले में अब तक 2405 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। पूर्ण आवासों के लाभार्थी मधु कुमारी, गौरी देवी, रानी देवी और सरिता भारती को गृह प्रवेश के अवसर पर नवनिर्मित मकानों की प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी गईं। वहीं, योजना के तहत पहली, दूसरी या तीसरी किस्त प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को बधाई पत्र और शुभकामना संदेश दिए गए। उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास निर्माण पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर कार्यक्रम में लाभार्थियों को कम लागत में मजबूत और सुरक्षित मकान बनाने की तकनीकी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आवास निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन करने पर विशेष जोर दिया। लाभार्थियों को बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। इसमें 90 दिनों की अकुशल मजदूरी, शौचालय निर्माण सहायता, बिजली कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल, एलपीजी कनेक्शन और जीविका के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से समय पर योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही स्वीकृत आवासों का निर्माण निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को कहा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan