crime
पढाई के प्रेशर में छात्रा 15 वीं मंजिल से कूदी:गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- मैं पढाई को नहीं झेल पा रही
गाजियाबाद के गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में मंगलवार शाम 16 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा 15 वीं मंजिल से कूद गई। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा के गिरने की आवाज सुनते ही गार्ड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर डायल 112 और विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा के पास से एक सुसाइड भी मिला है। घटना के बाद छात्रा के परिजन आक्रोशित हो गए और वीडियो बनाने वालों पर नाराज हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दसवीं की पढ़ाई कर रही थी शनाया विजयनगर थाना क्षेत्र की गौर सिद्धार्थम निवासी शनाया बिष्ट (16 साल) पुत्री दवेंद्र सिंह इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार शाम करीब पौने 7 बजे छात्रा 15 वीं मंजिल से कूद गई। जहां छात्रा का सिर फट गया। चेहरे से भी खून के निशान थे। वहीं शरीर के कई हिस्से खून से सने हुए दिखाई दिए। सोसायटी में रहने वाले एक युवक ने बताया कि अचानक आवाज सुनकर हम मौके पद दौड़े। जहां गार्ड भी आ पहुंचे। इसके बाद परिजन पहुंचे। तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। सुसाइड पुलिस ने कब्जे में लिया पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौके से मिले आधे पेज के सुसाइड नोट में छात्रा ने पढ़ाई के दबाव से परेशान होने की बात लिखी है। छात्रा ने लिखा कि मैं पढ़ाई का इतना प्रेशर नहीं झेल सकती। मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं। आगे यह भी लिखा की कोई मेरे परिवार को परेशान न करे। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। ACP कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे डायल-112 के जरिये विजयनगर पुलिस को गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में एक छात्रा के 15वीं मंजिल से गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कहा आप वीडियो बना रहे छात्रा की मौत की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचेै। जहां परिजनों ने सोसायटी के लोगों पर वीडियो बनाने का विरोध जताया। जिसके बाद परिजनों ने कहा कि आप बेटी की वीडियो बना रहे हैं, नाबालिक बेटी की वीडियो बिना अनुमति के कैसे बना सकते हैं। पुलिस छात्रा के परिजनों से जानकारी कर रही है कि आखिर किन परिस्थतियों में छात्रा ने सुसाइड किया है। सोसाइटी के लोगों से भी पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। वहीं मौके पर मिले सुसाइड नोट के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar