crime
पंचबदन मेले मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक:प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क, छोटी गाड़ियों के लिए पार्किंग
शेखपुरा में सावन की अंतिम सोमवारी और श्रावणी मेले के आयोजन को देखते हुए पुलिस ने बरबीघा प्रखंड के कुशेढ़ी स्थित पंचबदन स्थान के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवार को हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है। यातायात डीएसपी ऋषभ कुमार ने रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंचबदन स्थान शिव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन पर सोमवार के साथ-साथ गुरुवार और शुक्रवार को भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें... उन्होंने अन्य लोगों से इस रास्ते का उपयोग न करने की अपील की है ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी हो। पंचबदन स्थान में सोमवारी के दिन और 27 एवं 28 अगस्त को श्रावणी मेले के अवसर पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां बड़ी और छोटी गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। दोपहिया वाहनों के लिए भी पृथक पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।डीएसपी कुमार ने मीडिया के माध्यम से आम लोगों से भी श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को आयोजन में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुगमता को ध्यान में रखते हुए आम लोगों से इन मार्गों का प्रयोग न करने का अनुरोध किया गया है।
Read full article on Bhaskar