politics
औरैया में 'नई किरण' ने 8 परिवारों को मिलाया:वैचारिक मतभेद के कारण अलग रह रहे पति-पत्नी फिर हुए एक
औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 16 अगस्त 2026 को 'प्रोजेक्ट नई किरण' का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत आठ ऐसे परिवारों को फिर से एकजुट किया गया, जो वैचारिक मतभेद के कारण अलग रह रहे थे और जिनके रिश्ते टूटने की कगार पर थे। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पति-पत्नी के बीच के मनमुटाव और कलह को दूर करने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के बाद सभी आठ परिवार एक साथ रहने को राजी हो गए। पुलिस अधिकारियों ने इन परिवारों को खुशी-खुशी विदा किया। 'नई किरण' प्रोजेक्ट का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधना और उन्हें फिर से एक साथ लाना है। इस दौरान 'प्रोजेक्ट नई किरण' के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar