Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

रूस में लापता 3 युवक, सेना में जाने की आशंका:परिजनों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, सुरक्षित वतन वापसी का मिला भरोसा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 27, 2026 👁 1 views
रूस में लापता 3 युवक, सेना में जाने की आशंका:परिजनों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, सुरक्षित वतन वापसी का मिला भरोसा
शामली-मुजफ्फरनगर के तीन युवकों से 30 जुलाई के बाद से संपर्क नहीं हो पाया है। रूस में लैंग्वेज कोर्स करने गए आशु सैनी, हिमांशु शर्मा और शक्ति पुंडीर के परिवार कई सप्ताह से उनकी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा तीनों युवकों के परिजनों को साथ लेकर दिल्ली पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद परिवारों को युवकों की सकुशल वापसी की उम्मीद जगी है। रक्षा मंत्री ने दूतावास से फोन पर ली जानकारी सुरेश राणा और परिजनों ने रक्षा मंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार, राजनाथ सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रूस स्थित भारतीय दूतावास से फोन पर युवकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जल्द समाधान की दिशा में प्रयास का भरोसा दिया। इसके बाद विदेश मंत्री से भी मामले में बातचीत किए जाने की बात कही गई। तीनों युवक लैंग्वेज कोर्स करने रूस गए थे हसनपुर लुहारी निवासी आशु सैनी, मुजफ्फरनगर के गांव बाढ़ निवासी हिमांशु शर्मा और पीपलशाह निवासी शक्ति पुंडीर रूस में लैंग्वेज कोर्स करने गए थे। तीनों मॉस्को में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक 30 जुलाई को आखिरी बार उनसे फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से मोबाइल बंद हैं और संपर्क नहीं हो पाया।्र रूसी सेना से जुड़े होने की जानकारी से बढ़ी चिंता परिजनों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय से उन्हें तीनों युवकों के रूसी सेना से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। पहले सामने आई रिपोर्टों में भी परिजनों ने दावा किया था कि युवकों ने आखिरी बातचीत में पासपोर्ट जब्त किए जाने और सेना में भेजे जाने की बात बताई थी। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। विदेश मंत्रालय में भी संपर्क की कोशिश तीनों परिवारों को साथ लेकर सुरेश राणा पहले विदेश मंत्रालय पहुंचे। वहां विदेश मंत्री की अमेरिका यात्रा के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह परिजनों के साथ रक्षा मंत्री के आवास पहुंचे। परिजनों के अनुसार, उन्हें बताया गया कि विदेश मंत्री के अमेरिका से लौटने के बाद मामले में आगे प्रयास किए जाएंगे। परिजन बोले- बच्चों की स्थिति स्पष्ट हो परिजन लगातार यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि तीनों युवक कहां हैं और किस स्थिति में हैं। रक्षा मंत्री की ओर से भारतीय दूतावास से सीधे जानकारी लिए जाने के बाद परिवारों को उम्मीद है कि मामले में प्रयास तेज होंगे और युवकों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि तीनों परिवार लंबे समय से अपने बच्चों की सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे हैं। रक्षा मंत्री के सामने पूरा मामला रखा गया है और भारतीय दूतावास से भी जानकारी ली गई है। इस दौरान भाजपा नेता मैनपाल सैनी, संजय सैनी, राकेश सैनी, विपिन कुमार और सोनू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan