Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

नोएडा में मौत के बाद हरदोई पहुंचा विवाहिता का शव:पिता ने दामाद व उसके परिवार वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 4 views
नोएडा में मौत के बाद हरदोई पहुंचा विवाहिता का शव:पिता ने दामाद व उसके परिवार वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
हरदोई निवासी एक नवविवाहिता की शुक्रवार रात 9:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में नोएडा सेक्टर 23 में मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे शव हरदोई पहुंचा। मृतका के बदहवास पिता ने पति, सास और दोनों ननद पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की दोपहर 2:30 बजे पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ससेंडा निवासी आशाराम ने अपनी 20 वर्षीय बेटी काजल की शादी इसी साल 5 मई को कुतुवापुर निवासी रोहित से की थी। रोहित अपनी मां और दोनों बहनों के साथ नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करता है। करीब दो महीने पहले वह काजल को भी अपने साथ नोएडा ले गया था। आशाराम ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। आशाराम ने बताया कि शुक्रवार की रात रोहित का फोन उनके पास आया। उसने बताया कि काजल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद शनिवार की सुबह काजल का शव कुतुवापुर पहुंचा। आशाराम भी वहां पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर बाइक और फ्रिज की मांग पूरी न होने पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan