top
Nikay Chunav : 'कमल का फूल हमारी भूल', राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बढ़ सकती है मुश्किल, स्वर्ण न्याय मंच चलाएगा अभियान
Rajasthan Nikay Chunav Sawarn Nyay Manch : राजस्थान में 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव से पहले सियासी हलचल बढ़ गई है. राजपूत करणी सेना की अगुवाई वाले स्वर्ण न्याय मंच ने बीजेपी के खिलाफ ‘कमल का फूल हमारी भूल’ अभियान चलाने का ऐलान किया है. मंच के अध्यक्ष महिपाल मकराना के मुताबिक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील करेंगे. मंच का कहना है कि यूजीसी रोल बैक के मुद्दे पर बीजेपी सरकार से नाराजगी है. मंच उन्हीं प्रत्याशियों का समर्थन करेगा, जो इस मुद्दे पर शपथ पत्र देंगे. जरूरत पड़ने पर ऐसे उम्मीदवारों को निर्दलीय मैदान में उतारने की बात भी कही गई है.
Read full article on News 18 Hindi