Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

निकाय चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी आप:कहा- भाजपा-कांग्रेस के कई नेता संपर्क में, टिकट नहीं मिला तो लड़ सकते हैं चुनाव

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 3 views
निकाय चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी आप:कहा- भाजपा-कांग्रेस के कई नेता संपर्क में, टिकट नहीं मिला तो लड़ सकते हैं चुनाव
आम आदमी पार्टी (आप) राजस्थान के प्रदेश सह प्रभारी विकास बग्गा ने दावा किया है कि भाजपा और कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों प्रमुख दलों से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में ये लोग आप के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। बग्गा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आप हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी। पार्टी सभी 60 वार्डों में प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी वार्ड में आप का कोई कार्यकर्ता चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं है और भाजपा या कांग्रेस का कोई बागी पार्टी के निर्धारित मापदंडों को पूरा करता है, तो उसे भी आप की ओर से टिकट दिया जा सकता है। बग्गा ने कहा कि राजस्थान की जनता अब आम आदमी पार्टी को एक तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने बताया कि जहां भी पार्टी सत्ता में रही है, वहां किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास किया गया है। इसी संदेश के साथ पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी पहले की तुलना में मजबूत हुई है और गांव-गांव व वार्ड-वार्ड में संगठन को मजबूत किया जा रहा है, जिससे इस बार प्रदेश की राजनीति में बदलाव देखने को मिलेगा। आप जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल ने आरोप लगाया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के सामने चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की कमी है। उन्होंने पिछली नगर परिषद में कांग्रेस के बोर्ड के भाजपा में शामिल होने और फिर निर्दलीय गुट के रूप में सामने आने का जिक्र करते हुए जनता में असमंजस की स्थिति बताई। बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी, प्रदेश सचिव एवं जिला चुनाव प्रभारी राजवीर माली ने जानकारी दी कि आप ने जिले में छह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रदेश स्तर से मंजूरी मिलने के बाद दूसरी और तीसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। इस दौरान रविन्द्र चाहर, सचिन कौशिक सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan