Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

नईगढ़ी अधिवक्ता संघ के नए पदाधिकारियों ने शपथ ली:विधायक गिरीश गौतम ने तहसील में सुलभ कॉम्प्लेक्स बनवाने की घोषणा की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 1 views
नईगढ़ी अधिवक्ता संघ के नए पदाधिकारियों ने शपथ ली:विधायक गिरीश गौतम ने तहसील में सुलभ कॉम्प्लेक्स बनवाने की घोषणा की
मऊगंज जिले की नईगढ़ी तहसील में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और देवतालाब विधायक गिरीश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने संघ के नवनिवार्चित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक ने तहसील परिसर में सुलभ कॉम्प्लेक्स बनवाने का ऐलान भी किया। इन्होंने ली शपथ शपथ लेने वालों में अध्यक्ष जन्मेजय पटेल, उपाध्यक्ष राजमणि चौरसिया, सचिव रविशंकर सिंह मिश्र, सहसचिव रमाशंकर साकेत, कोषाध्यक्ष नीरज पांडे और ग्रंथपाल सुधाकर साहू शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता फूलैल जायसवाल ने किया। इस मौके पर मऊगंज अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरिहर प्रसाद शुक्ला, अधिवक्ता गंगादीन पटेल, सोमनाथ पटेल, नगर परिषद नईगढ़ी की उपाध्यक्ष विभा शर्मा और एल्डरमैन व अधिवक्ता श्याम बाबू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में वकील और ग्रामीण मौजूद रहे। अधिवक्ताओं की मांगें और विधायक का भरोसा संबोधन के दौरान संघ अध्यक्ष जन्मेजय पटेल ने विधायक को नईगढ़ी तहसील से जुड़ी समस्याओं और वकीलों की जरूरतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे और सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया। विधायक गिरीश गौतम ने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास काम चल रहे हैं और आगे भी जरूरत के हिसाब से काम होते रहेंगे। उन्होंने वकीलों की मांग पर सुलभ कॉम्प्लेक्स बनवाने का भरोसा दिया और उनकी समस्याओं के समाधान में हर संभव मदद की बात कही। कार्यक्रम के आखिर में सभी नए पदाधिकारियों और अतिथियों का स्वागत किया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan