Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

नवादा में आशा फैसिलिटेटरों की बैठक:MLC शशि यादव के सामने मानदेय और समस्याओं का मुद्दा उठा, जिलेभर की फैसिलिटेटर हुईं शामिल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
नवादा में आशा फैसिलिटेटरों की बैठक:MLC शशि यादव के सामने मानदेय और समस्याओं का मुद्दा उठा, जिलेभर की फैसिलिटेटर हुईं शामिल
नवादा शहर के साहू सदन में रविवार को बिहार राज्य आशा फैसिलिटेटर की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सावित्री देवी की देखरेख में हुई बैठक में जिले भर से आशा फैसिलिटेटर शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने काम के दौरान आने वाली परेशानियों, मानदेय समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में एमएलसी शशि यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। आशा फैसिलिटेटरों ने उन्हें कार्य के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं, मानदेय से जुड़ी मांगों और विभागीय स्तर पर होने वाली परेशानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद काम के दौरान उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समस्याओं के जल्द समाधान की मांग संगठन की ओर से सरकार और संबंधित विभाग से आशा फैसिलिटेटरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके काम और जिम्मेदारियों को देखते हुए समस्याओं का जल्द समाधान जरूरी है। एमएलसी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा एमएलसी शशि यादव ने आशा फैसिलिटेटरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों और समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। संगठन को मजबूत बनाने पर जोर बैठक में संगठन के पदाधिकारी, आशा फैसिलिटेटर और अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan