Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

नितिन नबीन की तिरंगा वाली तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप:कांग्रेस नेता अरुण साहू पर FIR दर्ज, बीजेपी प्रवक्ता बोले- राष्ट्रध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
नितिन नबीन की तिरंगा वाली तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप:कांग्रेस नेता अरुण साहू पर FIR दर्ज, बीजेपी प्रवक्ता बोले- राष्ट्रध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं
राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े नेता अरुण साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तिरंगा फहराते हुए तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने से जुड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया था। इसी दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आरोप है कि तस्वीर को एडिट कर उसके साथ छेड़छाड़ की गई और उसे इस तरह साझा किया गया, जिससे लोगों के बीच भ्रामक संदेश फैल सके। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने इसे राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी सौंपे। शिकायत में बताया गया है कि संबंधित पोस्ट बाद में हटा दी गई, लेकिन तब तक वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी थी। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 0429/2026 दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा-2 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-356 के तहत अपराध दर्ज किया है। बीजेपी ने कहा- राष्ट्रध्वज के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी फैलाने या राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan