top
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का ऐलान:जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन करेंगे, कहा- आज तक नहीं हारे; गर्दा तैयारी किए हैं
जदयू के विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ हो गए हैं। बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट के जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार हैं, पर अनंत सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वे जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि आज तक हम हारे नहीं हैं। ये चुनाव भी जीत जाएंगे। मेरे लिए जनता ही भगवान है। हमको वोट देगी। नॉमिनेशन में पूरा पटना भर जाएगा। गर्दा तैयारी किए हैं। ये बातें अनंत सिंह ने अनुज सिंह के साथ पीसी कर बताई है। 'ये पार्टी नहीं, मेरा और नीरज कुमार का व्यक्तिगत मामला है' अनंत सिंह ने कहा कि 1 अक्टूबर को अनुज कुमार सिंह का नामांकन है। उनके नामांकन के लिए हम तैयार हैं। पूरे इलाके में उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे और लोगों से वोट मांगेंगे। अनंत सिंह ने कहा, यह पार्टी का चुनाव नहीं है। पार्टी ने हमसे कुछ नहीं बोला है। हमारा और नीरज कुमार का व्यक्तिगत मामला है, क्योंकि उसने मेरा विरोध किया था। इसलिए हम उसके चुनाव में विरोध करेंगे। 'नीरज ने मेरा विरोध किया तो उनपर कार्रवाई हुई ?' अनंत सिंह से जब पूछा गया कि जेडीयू विधायक होने के बावजूद पार्टी लाइन से अलग जाकर किसी प्रत्याशी का समर्थन करने पर आप पर कार्रवाई हो सकती है, तो उन्होंने नीरज कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि नीरज ने मेरा विरोध किया था। सवाल उठाया कि नीरज कुमार ने ललन सिंह का विरोध किया था, तब पार्टी ने उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की ? अनंत सिंह ने कहा, नीरज ने हमारा विरोध किया। क्या नीरज कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई? नीरज कुमार ने ललन सिंह का विरोध किया, क्या पार्टी ने नीरज के खिलाफ कोई कार्रवाई की ?” अनुज कुमार सिंह ने भी मांगा समर्थन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना स्नातक सीट से जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वे 1 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगे और लोगों से समर्थन देने की अपील की।
Read full article on Bhaskar