Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

नूरी खान को धमकी के आरोप में कांग्रेस-कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:आरोपी पर कार्रवाई की मांग, एडिशनल SP को सौंपा ज्ञापन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 25, 2026 👁 1 views
नूरी खान को धमकी के आरोप में कांग्रेस-कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:आरोपी पर कार्रवाई की मांग, एडिशनल SP को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव और पांच राज्यों की प्रभारी नूरी खान को धमकी और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एडिशनल एसपी आलोक शर्मा को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को नूरी खान समर्थकों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद उमर खान एक साल से अधिक समय से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उनके खिलाफ झूठे व मानहानिकारक आरोप प्रसारित कर रहा है। आपत्तिजनक गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग उनका कहना है कि इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, मृत्यु-पूर्व पत्र और बयानों के माध्यम से भविष्य में किसी अप्रिय घटना के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की जा रही है। नूरी खान ने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक, उज्जैन और नागझिरी थाने में शिकायत देकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की जा रही आपत्तिजनक गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद 18 सितंबर 2026 को भी पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर झूठे और आपत्तिजनक आरोपों के लगातार प्रसार पर कार्रवाई का अनुरोध किया। पुलिस को सौंपे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य ज्ञापन में नूरी खान ने कहा कि उमर खान की ओर से प्रसारित की जा रही सोशल मीडिया सामग्री और मृत्यु-पूर्व पत्रों में भविष्य में उसकी मृत्यु या किसी अप्रिय घटना के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से स्क्रीनशॉट, वीडियो, पोस्ट, कॉल रिकॉर्डिंग, समाचार सामग्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर उनकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और उसके खिलाफ की गई प्रशासनिक या प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की भी जांच कराने का अनुरोध किया। यदि उसके खिलाफ कोई आदेश वर्तमान में प्रभावी है और उसका उल्लंघन पाया जाता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई। नूरी खान ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निवारक और कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan