Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

नल-जल पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार:लोरमी में कबाड़ी को बेच दिए थे 6 लाख के पाइप, काटकर रखे थे टुकड़े

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
नल-जल पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार:लोरमी में कबाड़ी को बेच दिए थे 6 लाख के पाइप, काटकर रखे थे टुकड़े
मुंगेली जिले की लोरमी पुलिस ने शासकीय नल-जल योजना के करीब 6 लाख रुपए कीमत के पाइप चोरी मामले में फरार चल रहे मुख्य सरगना को रायपुर से गिरफ्तार किया है। ग्राम गोड़खाम्ही में निर्माण स्थल से चोरी हुए 24 डीआई पाइप कबाड़ी को बेच दिए गए थे। मामले में कबाड़ी संचालक और एक नाबालिग को पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने चोरी के पाइप और घटना में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किए हैं। निर्माण स्थल से 24 पाइप चोरी, कीमत करीब 6 लाख ग्राम गोड़खाम्ही नहर रोड स्थित निर्माण स्थल से 10 जून 2026 को 30 डीआई पाइप में से 24 पाइप चोरी हो गए थे। सभी पाइप 250 एमएम के थे और उनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। प्रार्थी बालगा भास्कर राव ने 26 जून को लोरमी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुपपुर-शहडोल मार्ग की कबाड़ी दुकान तक पहुंचा सुराग जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किए गए पाइप मध्य प्रदेश के अनुपपुर-शहडोल मार्ग पर कुदौली स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेचे गए हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दुकान पर दबिश दी। कबाड़ी दुकान संचालक अनुज कुमार नामदेव (20), निवासी पोड़ी, अनुपपुर (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने बताया कि 13 जून को मुख्य सरगना अमित सिंह और एक चालक ट्रक क्रमांक CG 4 MG 3817 में पाइप लेकर आए थे। पाइपों को काटकर दुकान में रखा गया था। पुलिस ने दुकान से चोरी हुए पाइप बरामद किए। अनुज कुमार नामदेव को 28 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। नाबालिग ने भी की थी मदद, बाल संप्रेषण गृह भेजा गया पुलिस के अनुसार, वारदात में एक नाबालिग भी शामिल था। उसने चोरी किए गए पाइप ट्रक में भरने और उन्हें बेचने में मदद की थी। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। नाबालिग को 30 जून को न्यायालय के आदेश पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। वहीं मुख्य सरगना अमित सिंह ठाकुर घटना के बाद से फरार था। तकनीकी साक्ष्य से रायपुर तक पहुंची पुलिस लोरमी पुलिस फरार आरोपी के ठिकाने का लगातार पता लगा रही थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपी के रायपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने रायपुर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अमित सिंह ठाकुर (29),निवासी छोटे अतरगुड़ा, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़; हाल मुकाम संतोषीनगर, रायपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में चोरी करना स्वीकार, जेल भेजा गया पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने घटना वाले दिन पाइप चोरी करना स्वीकार किया। जांच के दौरान उसके खिलाफ प्रमाणित साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और चोरी के पाइपों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan