crime
नक्शा पास कराने पर 25 हजार लेने के आरोप:लखीसराय में नगर परिषद स्टाफ सस्पेंड, जांच के बाद कार्रवाई
लखीसराय नगर परिषद में नक्शा पास कराने के नाम पर 25 हजार रुपये लेने के आरोप में एक नियमित कर्मी सूरज कुमार राजत को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के बाद की गई। सूरज कुमार राजत अनुसेवक सह-प्रभारी करसंग्रहकर्ता, प्रभारी सहायक टैक्स दारोगा और नक्शा प्रभारी के पदों पर कार्यरत थे। अधिसूचना के अनुसार, शहर के पचना रोड निवासी दीपक प्रसाद शर्मा ने सूरज कुमार राजत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। संबंधित बिंदुओं की गहन समीक्षा की शर्मा ने आरोप लगाया था कि उनसे नक्शा पास कराने के लिए 25 हजार रुपये लिए गए थे, और यह राशि सूरज कुमार राजत के बैंक खाते में जमा कराई गई थी। शिकायत सामने आने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा था। सूरज कुमार राजत द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद मामले की जांच के लिए प्रभारी प्रधान सहायक-सह-लेखापाल और प्रभारी स्थापना सहायक-सह-रोकड़पाल की एक संयुक्त टीम गठित की गई। जांच टीम ने उपलब्ध तथ्यों और शिकायत से संबंधित बिंदुओं की गहन समीक्षा की। जांच रिपोर्ट में सूरज कुमार राजत के कथित कृत्य को सरकारी कर्मी के रूप में गंभीर प्रशासनिक लापरवाही, अनुशासनहीनता और मनमानेपन का मामला माना गया। सस्पेंशन अगले आदेश तक रहेगा प्रभावी रिपोर्ट के आधार पर आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर प्रकृति का पाए जाने के बाद सक्षम प्राधिकारी ने उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई का आदेश दिया। यह निलंबन बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के प्रावधानों और बिहार सरकारी सेवक नियमावली, 2005 के नियम 9(1) के तहत अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा और उनका मुख्यालय स्थापना सहायक का कार्यालय निर्धारित किया गया है। नगर परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए एक अलग संकल्प जारी किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar