Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

नहर किनारे मिला युवक का शव:अमेठी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
नहर किनारे मिला युवक का शव:अमेठी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक 24 वर्षीय युवक का शव नहर किनारे मिला है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सोनारी कला गांव में शनिवार शाम ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सोनारी कला गांव निवासी अनुज कुमार सोनी पुत्र शिव प्रसाद सोनी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अनुज शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। शाम लगभग 5 बजे ग्रामीणों ने नहर किनारे उसका शव पड़ा देखा और तत्काल परिजनों को सूचित किया। मामले की जांच जारी अनुज अपने छह भाइयों और एक बहन में से एक था। उसके पिता शिव प्रसाद सोनी का निधन लगभग दो वर्ष पहले हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह, टीकरमाफी चौकी इंचार्ज और सीओ मनोज मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। सीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे 112 पर सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan