politics
नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों की लॉटरी कल:सबसे पहले जालोर नगर परिषद के वार्डों की निकलेगी, सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
नगर निकाय चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इससे पहले 13 अगस्त को निकाय और पंचायत प्रमुखों की लॉटरी निकाली गई थी। अब 17 अगस्त (सोमवार) को जालोर जिले के निकायों के वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। जालोर के कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 बजे से लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रक्रिया में सबसे पहले निकायों और फिर पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। निकायों में सबसे पहले जालोर नगर परिषद 40 वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद जिले के अन्य, भीनमाल, सांचौर, सायला और आहोर निकायों के वार्डों की लॉटरी होगी। 6 नगर पालिकाओं के वार्डों की लॉटरी निकलेगी डॉ प्रदीप के गवांडे ने बताया कि सोमवार सुबह 10 से 11 बजे तक जालोर नगर परिषद के वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक भीनमाल,सांचौर, सायला और आहोर नगर पालिका की की लॉटरी निकलेगी। जालोर नगर परिषद के वार्डों का ये है गणित जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों में से 8 वार्ड ओबीसी के लिए रिजर्व रहेंगे। वहीं इस बार शहर में सभी कैटेगरी को मिलाकर कुल 22 महिलाएं पार्षद होंगी। वहीं एससी के कुल 7 वार्ड रिजर्व रखे गए हैं, जबकि एसटी के 3 वार्ड हैं। अनारक्षित कैटेगरी के 22 वार्ड हैं। इनमें 12 महिला के लिए आरक्षित हैं। जालोर नगर परिषद पंयायतीराज संस्थानों की लॉटरी का ये रहेगा शेड्यूल जालोर जिला कलेक्ट्रेट में ही दोपहर 2 से 3 बजे तक जिला परिषद सदस्यों के लिए लॉटरी निकलेगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक पंचायत समिति प्रधान और फिर 4 बजे से पंचायत समिति सदस्यों के रिजर्वेशन की लॉटरी निकलेगी। जालोर जिले के 4 नगर पालिका में है वार्ड रिजर्व का गणित सांचौर नगर पालिका भीनमाल नगर पालिका आहोर नगर पालिका सायला नगर पालिका
Read full article on Bhaskar