Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

नगर क्षेत्रों में बनेंगे मॉडल पार्क और मॉडल रोड, डीएम ने राजस्व वसूली में तेजी के दिए निर्देश

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
नगर क्षेत्रों में बनेंगे मॉडल पार्क और मॉडल रोड, डीएम ने राजस्व वसूली में तेजी के दिए निर्देश
नगर क्षेत्रों में बनेंगे मॉडल पार्क और मॉडल रोड, डीएम ने राजस्व वसूली में तेजी के दिए निर्देश मेरठ, 18 अगस्त। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आबकारी, स्टाम्प एवं पंजीकरण, वाणिज्य कर, प्रवर्तन, खनन, परिवहन, वानिकी, मंडी, नगर पालिका और नगर पंचायतों से संबंधित राजस्व संग्रह की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों से कर वसूली और राजस्व प्राप्ति से जुड़े कार्यों में सक्रियता एवं गंभीरता के साथ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। अवैध टैक्सी स्टैंड और डग्गामार बसों पर कार्रवाई परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अवैध टैक्सी स्टैंड, डग्गामार बसों और बिना परमिट संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित जांच की जाए और अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बाट-माप विभाग को भी प्रतिष्ठानों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने और घटतौली पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। हर नगर क्षेत्र में बनेंगे मॉडल पार्क और मॉडल रोड जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में एक-दो मॉडल पार्क और मॉडल रोड विकसित करने की कार्रवाई प्राथमिकता से शुरू की जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर को सभी अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर उपयुक्त स्थलों का चयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रखने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत समेत अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि कहीं भी ढीले तार, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, खराब या क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और विद्युत ट्रिपिंग की समस्या न रहे। इसके लिए नियमित निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। सभी गौशालाओं में विद्युत सुरक्षा एवं आपूर्ति व्यवस्था की भी जांच कराने के निर्देश दिए गए। लंबित राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कर एवं राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा राजस्व संग्रह में प्रभावी प्रगति लाने के निर्देश दिए। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने मामलों के निस्तारण में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्रकरणों का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर, अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, सभी एसडीएम, एआई स्टाम्प, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा बाट-माप, आबकारी, वाणिज्य कर और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan