top
नोएडा पुलिस ने नष्ट कराया 12 करोड़ का नशीला मॉल:224 मुकदमों से बरामद हुआ था, 2253 किलो गांजा, चरस, डोडा, स्मैक और नशीली गोलियां शामिल
जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन के तहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 करोड़ 43 लाख 42 हजार 750 रुपये कीमत का मादक पदार्थ नष्ट कराया। यह नशीला सामान कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 224 मुकदमों से संबंधित था। न्यायालय की अनुमति के बाद 22 सितंबर को गठित समिति की निगरानी में बरामद मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण कराया गया।पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान 2 हजार 254 किलोग्राम गांजा, 20.87 किलोग्राम चरस, दो किलोग्राम डोडा, 27 ग्राम स्मैक, 3206 नशीली गोलियां और 51 ग्राम नशीला पाउडर नष्ट किया गया।अलग-अलग मामलों में चेकिंग और कार्रवाई के दौरान तस्करों से यह मादक पदार्थ बरामद किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस लगातार अभियान चला रही है। कार्रवाई के दौरान बरामद नशीले पदार्थों को सुरक्षित रखने और मुकदमों की न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके नष्टीकरण के लिए समिति गठित की गई थी। संबंधित मामलों में न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। सबसे पहले गांजा नष्ट कराया सबसे अधिक मात्रा गांजे की नष्ट की गई। पुलिस ने एक ही दिन में 2254 किलो गांजा नष्ट किया। इसके अलावा करीब 21 किलो चरस, दो किलो डोडा और स्मैक समेत हजारों नशीली गोलियां भी नष्ट की गईं। पुलिस का कहना है कि जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किए जाने से इनके दोबारा अवैध कारोबार में पहुंचने की संभावना समाप्त हो गई।
Read full article on Bhaskar